गुरुवार, 13 नवंबर 2014

फ्रांसिसी नौसेनाप्रमुख का भारत दौरा शुरू

हरिभूमि ब्यूरो.नई दिल्ली

फ्रांसिसी नौसेनाप्रमुख एडमिरल बनॉर्ड रोगल के पांच दिवसीय भारत दौरे की गुरुवार से शुरूआत होगी। सुबह फ्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पगुच्छ अर्पित करेंगे और इसके बाद उन्हें साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय के लाउंज में गार्ड आॅफ आॅर्नर का सम्मान दिया जाएगा। यहां नौसेना मुख्यालय में मौजूद नौसेना के सूत्रों ने कहा कि यहां फ्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर समेत नौसेनाप्रमुख एडमिरल आरके धोवन, वायुसेनाप्रमुख एयरचीफ मार्शल अरूप राहा और थलसेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात करेंगे।

फ्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष अपनी भारत यात्रा के दौरान गोवा और मुंबई का दौरा भी करेंगे। मुंबई में एडमिरल रोगल मुंबई डाकयार्ड लिमिटेड (एमडीएल)जाएंगे। इसके अलावा वो रक्षा मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुखातिब होंगे। फ्रांसिसी नौसेनाप्रमुख का भारत दौरा 17 नवंबर को समाप्त हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें